Musings

Selected poems by Dr R S Tiwari

2025

  • Nemesis Avenges..

    Time and tide spares none Whether rich or poor or one Who claims to be religious , Rational ,irrational or studious. Rewards and returns of deeds Spare no class, kind or creeds. A self-centred,selfish whore Won’t go for long lull and lore . The day approaches soon, The dawn turns into noon , And Nemesis… Read more

  • लौकिक को अलौकिक समझना भूल है, पंखुरी के भीतर छुपा यह शूल है जब बांधी पट्टी तीसरे नेत्र पर भी , सुखद भविष्य की कामना निर्मूल है | डॉ शिखरेश | 19.2.2025 Read more

  • जब कर्तव्य विमुखता भाने लग जाती है, निर्लज्ज जिंदगी तब नीरवता लाती है , अंतर दर्शन के हो जाते तब द्वार बंद, आत्म-मुग्धता दुष्कर्मों को सहलाती है | डॉ शिखरेश | 18.02.2025 Read more

  • अतिवाद अपरिमेय होता है, अविवेक आमंत्रण होता है , हर दुष्कर्म पर कर अट्टहास, घुटन-मरण का वरण होता है | डॉ शिखरेश | 16.2.2025 Read more

  • तुमने??

    अनगिनत आशाओं संग जागकर बाट तुम्हारी ही जोहते रहे , तुमने दिए थे जो ग़म के बादल , तीरगी उनकी हम चीरते रहे | डॉ शिखरेश | 10.2.2025 Read more

  • भ्रामक असत्य इतिहास नहीं बनाता, छल-कपट कभी भी साथ नहीं निभाता, सुमिरन-ध्यान से उपजा अविरल प्रकाश दुरूह जीवन का अंधकार मिटाता | डॉ शिखरेश | 9.2.2025 Read more

  • अंततः जीत यथार्थ की होती है, कूट-रचित तो कहानी होती है , भँवर बीच डटकर खड़ा रहा जो , पतवार पार उसी की होती है | डॉ शिखरेश | 14.02.2025 Read more

  • विषय विकार करते हमको अस्थिर, मन,बुद्धि, चित्त नहीं रहते स्थिर, यदि हो जाए नियंत्रण इन सब पर, बजे रागिनी सप्त स्वरों की उर भीतर | डॉ शिखरेश | 13.02.2025 Read more

  • Resolve to Solve

    Let us take two steps to go for miles To fill the journey with endless smiles . Resolve to solve the issues created by you , And see the wonders of introspection in lieu . Knit the web of truth ,good and beauty , And see the miracle of devotion and duty . Devotion to… Read more

  • ताउम्र….

    प्रेम सदा एकाकी जन्म लेता है, प्रतिध्वनि पाकर विस्तार लेता है । जब तक स्वार्थी संसर्ग न घर करे, ताउम्र हीरा जैसा चमकता है।। डॉ शिखरेश | 2.1.2025 Read more