स्वाधीनता दिवस मनाएँ
गीत अमर शहीदों के गाएं।
आओ मित्रो !
स्वतंत्रता दिवस मनाएँ,
तिरंगा फहराएं,
गीत सनातन के सब
एक साथ गाएँ,
दिव्य धरोहर भारत की,
हो संकल्पित राष्ट्र हित ,
ध्वजा कीर्ति की हम ,
चहुँ ओर सदा फहराएं।
आओ मित्रो!
जात-पांत,ऊँच-नीच का भेद मिटाएँ,
राजनीति का अंधियारा दूर भगाएं,
आम जन-जीवन को सुगम बनाकर ,
प्रगतिशील भारत के दीप
जलाएं।
हर घर तिरंगा फहराएं ,
तिरंगा फहराएं ।
आओ मित्रो!
संकल्प हमारा,
यहाँ न कोई भूखा सोए,
बिन दूध न कोई बच्चा रोए,
मिशन साक्षरता घर-घर
पहुँचे,
न कोई बूढ़ा मात-पिता
वृद्धाश्रम जाए ।
आओ मित्रो!
शिक्षा और कौशल के
नव -द्वार खुलें,
अवसर रोजगार के
नित नए मिलें,
अब किसी प्रश्नपत्र की
गोपनीयता भंग न हो ,
न जंतर-मंतर पर
युवा शक्ति के तेवर दिखें।
आओ मित्रो!
हम सब मिल, गीत
अमर शहीदों के गाएं,
सीमाओं को हर हाल
सुरक्षित कर पाएं,
बेटा-बेटी का भेद मिटा,
नई चेतना संग ,
हो विकसित भारत अपना
जन गण मन गाएं।
जन गण….
स्वाधीनता दिवस मनाएँ…
जन गण मन गाएं!!
जन गण मन गाएं!!
डॉक्टर शिखरेश।
15.8.2026

Leave a comment