Musings

Selected poems by Dr R S Tiwari

  • संदर्भों के साए में जीवन बीता, पर घट मन का रहा रीते का रीता, किया जब चिंतन और आत्मावलोकन, मन-मंथन से मिला तत्व अमृत सरीखा | पान कर जिसको दिखा एक झरोखा, जिसमें था रहस्य जन्म-मृत्यु का अनोखा || डॉ शिखरेश | 25.02.2025 Read more

  • संकल्प भाव जब प्रबल हो जाए , लोभ-लालच दिग्भ्रमित न कर पाए, गुरू कृपा से हो हर राह रोशन, भ्रम और भय फिर कभी न सताए | डॉ शिखरेश | 25.2.2025 Read more

  • NEVER YIELD AND KNEEL

    Undoubtedly, gone is gone , Done is done, faced you alone. When strife is over for forever . Path is clear, repent not ever. Time has made you too bold To overpower all told or untold . Nothing is immortal except the Soul , All perishes here ,but remains the role . Live for the… Read more

  • परम सत्ता,सत्य और नेक नीयत सत्यम,शिवम ,सुंदरम का योग है | जीव,जगत औऱ माया का खेल जीते जो गणित,वह कर्म योग है || डॉ शिखरेश | 24.2.2025 Read more

  • जब अकथ्य कथनीय हो जाता है , रिश्तों में तब ज़हर घुल जाता है , सहनशीलता का क्षितिज पार कर, बादल विक्षोभ का फट जाता है | डॉ शिखरेश | 23.02.2025 Read more

  • भले संग साथ अनीति भी होती है, अंततः जीत सच्चे मीत की होती है , स्वार्थ की पट्टी बाँध ली जब आँखों पर, कृतज्ञता स्वतः ही पीठ मोड़ लेती है | डॉ शिखरेश | 22.2.2025 Read more

  • Nemesis Avenges..

    Time and tide spares none Whether rich or poor or one Who claims to be religious , Rational ,irrational or studious. Rewards and returns of deeds Spare no class, kind or creeds. A self-centred,selfish whore Won’t go for long lull and lore . The day approaches soon, The dawn turns into noon , And Nemesis… Read more

  • लौकिक को अलौकिक समझना भूल है, पंखुरी के भीतर छुपा यह शूल है जब बांधी पट्टी तीसरे नेत्र पर भी , सुखद भविष्य की कामना निर्मूल है | डॉ शिखरेश | 19.2.2025 Read more

  • जब कर्तव्य विमुखता भाने लग जाती है, निर्लज्ज जिंदगी तब नीरवता लाती है , अंतर दर्शन के हो जाते तब द्वार बंद, आत्म-मुग्धता दुष्कर्मों को सहलाती है | डॉ शिखरेश | 18.02.2025 Read more

  • अतिवाद अपरिमेय होता है, अविवेक आमंत्रण होता है , हर दुष्कर्म पर कर अट्टहास, घुटन-मरण का वरण होता है | डॉ शिखरेश | 16.2.2025 Read more